Thursday, September 25, 2014

शैतान बच्चो की क्लास। …

मास्टर जी क्लास में आते है और बच्चे शोर मचाते रहते है। ।
मास्टर जी - क्यों क्लास को सर पे उठा रखा है।?
एक बच्चा - मास्टर जी मम्मी तो बोलती है शेषनाग ने उठा रखा है धरती को सर पे....
तभी एक बच्चा क्लास में देर से आता है। …
मास्टर - लेट क्यों आया भाई
लड़का - जी स्कूल के पास लिखा है दुर्घटना से देर भली..... स्कूल पास में है धीरे चलिए
मास्टर - कल क्यों नहीं आया तू?
लड़का - जी वो कल हमारी भैंस ने बच्चा दिया। …
मास्टर - तो इसमें खास बात क्या है?
लड़का - जी आप देके दिखाओ बच्चा
मास्टर - चलो बकवास मत करो सवाल का जवाब दो
              बताओ वास्को डी गामा भारत क्यों आया
एक लड़का - जी घरवाली ने घर से निकाल दिया होगा
मास्टर - चुप शैतान। … अच्छा राजू बताओ पानीपत की लड़ाई किस किस के बीच हुई?
राजू - जी मेरी माँ कहती है दुसरो की लड़ाई में इंटरस्ट नहीं रखना चाहिए
मास्टर - बैठजा आज्ञाकारी
              अच्छा सोनू  बताओ 1869 में क्या हुआ?
सोनू  - जी गांधीजी का जन्म....
मास्टर - वाह… सीखो इससे कुछ..... वेरी गूड सोनू ये बताओ 1873 में क्या हुआ था ?
सोनू - जी गांधी जी 4 साल के हो गए थे
मास्टर - बैठजा तू भी। … अच्छा ये बताओ अगर कोई किसी गधे की पीट रहा है
              और में उसे बचाता हु तो ये मेरी कौनसी क्वालिटी दर्शाता है?
एक लड़का - भाईचारा …
मास्टर - अच्छा अगला सवाल है फिल इन द ब्लैंक्स …
              बताओ शकुंतला ने राजा दुष्यंत पर डेश डेश डेश फेंका
देव  - डंडा ……
मास्टर - अरे बेवकूफ …
देव - तो बेलन फेंका होगा जी
मास्टर - अरे बेवकूफ फूल फेंका
देव - जी मेरी माँ तो बेलन या डंडा ही फेंकती है बापू पे.…